दुमका, जून 1 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। परिस्थिति चाहे कितनी भी विपरीत हो, यदि संकल्प अट्टू है तो सफलता अवश्य मिलती है। यह कहावत को चरितार्थ किया है सरैयाहाट प्रखंड के बरमानियां गांव के रहने वाले दिवेश कुमार ने। एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले दिवेश ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में आईआईटी एडवांस में सफलता हासिल किया है। वे अपने पिता संजय दास और माता चंदा देवी सहित गांव, प्रखंड व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जानकारी के अनुसार, दिवेश ने ऑल इंडिया स्तर पर लगभग 13100 रैंक प्राप्त की है, जबकि एससी श्रेणी में उन्होंने 354 वीं रैंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की है। यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2026 results: जेईई एडवांस्ड 2026 टॉपर AIR 1, 2 और 3 ने बताया बिना टेंशन कैसे क्रैक करें IIT दिवेश की सफलता का सफर आसान नहीं रहा। गांव के सामान्य म...