सुल्तानपुर, मार्च 29 -- बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरैया भरथी नहर पुल से नहर पटरी की सड़क की स्थिति जर्जर हो चुकी है। सड़क की जर्जर हालत के कारण स्थानीय निवासी और राहगीर बेहद परेशान हैं। इसके मरम्मत कार्य का हाल यह है कि नाममात्र की मरम्मत की जाती है। जो कुछ ही समय बाद फिर से सड़क खराब हो जाती है। ग्रामीणों की शिकायत है कि न तो पीडब्ल्यूडी और न ही जनप्रतिनिधि ही ध्यान दे रहे हैं। परिणामस्वरूप आए दिन लोग इस सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने कई बार संबंधित विभागों से गुहार लगाई है, लेकिन उनकी समस्याओं को अनसुना किया जा रहा है। इस सड़क की खराब स्थिति के चलते रोजमर्रा की गतिविधियों में बाधा उत्पन्न हो रही है और लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण अजय दूबे, द...