सोनभद्र, मई 23 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा बाजार की एक दुकान से अज्ञात चोरों ने सरे शाम लाखों रुपये के काजू-किशमिश और बादाम आदि सामान पर हाथ साफ कर दिया है। पुलिस को दी तहरीर में दुकान मालिक महिपाल मित्तल ने आरोप लगाया कि बीते 17 मई की शाम व दुकान का शटर गिरा कर किसी कारणवश घर गया था कि इसी बीच अज्ञात चोरों ने दुकान में घुस कर लगभग तीन लाख रुपये के बदाम आदि मेवा पर हाथ साफ कर दिया। चोर इतने शातिर थे कि अपने साथ सीसीटीवी तक उखाड़ कर ले गये। आसपास दुकानदारों से पूछताछ की लेकिन चोरों का कोई सुराग नही लग सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...