भभुआ, दिसम्बर 22 -- पुलिसलाइन की तरफ भागने पर उसका गला दबाने लगा, मारपीट कर लहूलुहान किया बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़िता के आवेदन पर थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी (सर के ध्यानार्थ) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कैमूर जिला के एक थाना में पदस्थापित महिला सिपाही के साथ रविवार को सरेशाम भभुआ शहर में छेड़खानी कर उसकी जान लेने की कोशिश की गई। यह वारदात जेपी चौक से एकता चौक की तरफ ऑटो से आने के दौरान हुई। इस मामले में पुलिस ने बदमाश युवक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सुमित कुमार चतुर्वेदी सिवान जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के चकिया गांव का निवासी है। पीड़िता ने नगर थाना में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपने आवेदन में लिखा है कि वह शाम में करीब छह बजे ऑटो में सवार होकर जेपी चौक से एकता चौक की तरफ आ रही थी। इसी दौरान ऑटो में स...