मथुरा, मार्च 15 -- राया। थाना अंतर्गत शनिवार को मांट रोड पर साधु भेषधारी युवक और महिला (पत्नी) के बीच जमकर मारपीट हो गई। इससे राहगीर व आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गयी। पीड़िता का आरोप था कि साधु भेष वाला उसका पति है। वह उसे छोडकर अन्य के साथ रह रहा है। इसकी जानकारी मिलने पर इसे पकड़ा है। गांव गोठा, बल्देव निवासी महिला ने बताया गया कि उसका विवाह गांव अलिया नगला निवासी युवक के साथ हुआ था। पति सोफ्टवेयर इंजीनियर था। करीब 19 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। आरोप है कि करीब 15 वर्ष पूर्व उसका पति छोड़ कर जांलधर निवासी महिला के साथ चला गया था। महिला पर बेटा राधे (18) व बेटी शिवांगी (16) है। पति साधु का रूप धारण कर छिपकर रह रहा था। शनिवार को उसे पति के कार से आने की जानकारी होने पर वह राया आयी। उसने साधु वेषध...