बाराबंकी, जनवरी 5 -- बाराबंकी। रात में घर जा रहे एक युवक को रास्ते में कुछ युवकों ने रोक लिया। उसे पीट दिया। सिर पर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। शोर सुनकर कर आरोपी भाग गए। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली के प्रेम नगर ढकौली गांव निवासी रवि प्रताप सिंह पुत्र शिव नरायन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन जनवरी की रात करीब सवा 10 बजे वह अपने घर जा रहा था। देवा रोड़ स्थित घर के मोड़ पर लघुशंका के लिए रुका तभी वहां खड़े ट्रक से सुंदरम, रिंकू, विशाल व सुहेल उर्फ गुज्जर उतरे। सुंदरम ने गालियां दीं। मना करने पर चारों युवकों ने उसपर हमला कर दिया। रॉड से सिर पर वार किया गया। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। लोगों को आते हुए देख कर आरोपी भाग गए। लोगों ने उसे अस्...