नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- यूपी में मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात भाई दूज के दिन हुए विवाद की रंजिश को लेकर एक युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मारकर हत्या के बाद युवक के चेहरे और सिर पर पत्थर मारकर कूंच दिया गया। इस दौरान युवक के साथ रहे दोस्त ने भागकर जान बचाई। सरेराह हत्या की जानकारी मिलते ही आक्रोश फैल गया। परिजनों ने अस्पताल से लेकर हाईवे तक जमकर हंगामा किया। घंटों तक पुलिस व परिजनों के बीच नोकझोंक हुई। परिजन शव न देने की जिद कर रहे थे। पुलिस ने जबरन शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तो खींचतान हो गई। युवक की मां वहां से गुजर रही एक बस के आगे चढ़ गईं। पुलिस ने किसी तहर परिजनों को समझाकर शांत कराया। परिजन देर रात तक हाईवे पर जमा रहे। थाना मझोला क्षेत्र के लाइनपार रामेश्वर कालोनी निवासी जगपाल सिंह ...