फिरोजाबाद, जनवरी 30 -- एंटी रोमियो स्कवॉयड सक्रिय है। महिला अपराधों पर पुलिस गंभीर है, लेकिन इसके बाद भी शोहदे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। थाना दक्षिण क्षेत्र में एक शोहदे ने महिला के साथ सरेराह छेड़छाड़ की तथा विरोध करने पर मारपीट की। थाना दक्षिण के एक मोहल्ले में रहने वाली 28 वर्षीय महिला अपने घर जा रही थी। आरोप है कि इस दौरान मोहल्ले में ही रहने वाला विपिन नाम का व्यक्ति पीछा करने लगा तथा महिला को रोक कर उससे बात करने का दबाव बनाने लगा। जब महिला ने इससे मना किया तो उसने दुस्साहस दिखाते हुए सरेराह महिला का हाथ पकड़ कर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी तथा धमकाते हुए कहा कि अगर घर में किसी को इस संबंध में बताया तो जान से मार देगा। इसके बाद भी विरोध करने पर उसने महिला से सरेराह मारपीट की। आसपास लोगों की भीड़ जमा होने पर भाग गया। पुलिस न...