कौशाम्बी, फरवरी 25 -- मंझनपुर। चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की सुबह शौच के लिए जा रही महिला को गांव युवक ने दबोच लिया। सरेराह अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर महिला को वह धमकी देते हुए भाग निकला। चरवा थाना पुलिस को इलाके की एक महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि वह मंगलवार की सुबह करीब छह बजे शौच के लिए गांव के बाहर जा रही थी। रास्ते में रंजीत कुमार पुत्र फूलचंद्र ने उसको पकड़ लिया। उसको वह घसीटकर किनारे ले जाने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान अश्लील हरकत भी की। जब उसने शोर मचाया तो गाली-गलौज करते हुए भाग निकला। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने घर आकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.