प्रयागराज, दिसम्बर 10 -- बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह स्कूटी सवार महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और भाग गए। अशोक नगर विस्तार योजना निवासी रागिनी श्रीवास्तव की तहरीर के मुताबिक वह स्कूटी से हाईकोर्ट की ओर जा रही थीं। सर्किट हाउस के पीछे से आए बाइक सवार दो युवक उनके गले से चेन छीनकर भाग निकले। अचानक हुई वारदात से वह गिरते-गिरते बचीं। उनकी सूचना पर पहुंचे पति संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...