मेरठ, मार्च 27 -- शुक्रवार दोपहर कांलद चुंगी चौराहे पर कुछ युवकों ने पिता पुत्रों पर हमला कर दिया। उन्हें सरेराह बेल्टों से बुरी तरह पीटा। वह जान बचाकर एक गली में घुसे तो आरोपियों ने वहां पहुंचकर भी उन्हें पीटा। आसपास मौजूद लोग वहां आए तो आरोपी हत्या की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। सरेराह हुई इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल छा गया। मौके पर जाम की स्थित बन गई। खबर लिखे जाने तक इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। मोहल्ला तकियाकैत निवासी रियाजुद्दीन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह अपने पुत्र के साथ घर पर ही मौजूद था। इसी बीच सके पुत्र अजीम के पास एक फोन आया। फोन पर बात करने वाले युवक ने उसे किसी काम की बात कहकर कालंद चुंगी पर बुलाया। अपने पुत्र के साथ वह भी कालंद चुंगी चला गया। आरोप है कि इसी बीच पीछे से कुछ युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.