हल्द्वानी, जुलाई 9 -- हल्द्वानी। मकान हथियाने के लालच में एक बेटे ने सरेराह अपने बुजुर्ग पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद बेटा कोतवाली में पिता के ही खिलाफ अपनी पत्नी से छेड़छाड़ की तहरीर लेकर पहुंच गया। हालांकि, पुलिस ने उसे जमकर फटकार लगाते हुए खदेड़ दिया।

घटना का विवरण राजपुरा इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह बीती 6 जुलाई का बताया जा रहा है। वीडियो में एक युवक गोद में बच्चे को लिए खड़ा दिखाई दे रहा है। पास ही उसका करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग पिता है, जिसे युवक सरेआम कई थप्पड़ जड़ देता है। बुजुर्ग बेबस होकर मार खाता रहा। पास ही की छत पर खड़े किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर डाल दिया।

पुलिस का कार्यवाही स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी बेटा अपने पिता का मकान हथियाने के लिए उन्हें लंबे समय से ...