हरदोई, मार्च 8 -- हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के श्रीमऊ बाजार में गुरुवार को सरेराह तीन युवकों द्वारा तमंचा लहराते हुए गाली गलौज तोड़फोड़ की थी। श्रीमऊ गांव निवासी शिवम जोशी की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मारपीट गाली गलौज का मुकदमा दर्ज कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने सांडी थाना क्षेत्र के मोहल्ला खालसा कस्बा सांडी निवासी अंकित वर्मा तथा मोहल्ला खिड़किया कस्बा सांडी निवासी आकाश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित अंकित वर्मा के पास एक अदत तमंचा 12 बोर, एक खोखा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया आरोपितों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर चालान कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...