गोपालगंज, जनवरी 2 -- सिधवलिया, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरेयां गांव के समीप बरहिमा-सलेमपुर पथ पर शुक्रवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार घायल अवस्था में फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल में भेज दिया। जहां डॉक्टरों की टीम ने रात में ही शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान हसनपुर गांव निवासी मनोरंजन श्रीवास्तव के 35 वर्षीय पुत्र राहुल रंजन श्रीवास्तव उर्फ जीतू श्रीवास्तव के रूप में हुई है। घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि जीतू बरहिमा बाजार से सामान खरीदकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सलेमपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे उनकी मौक...