रामपुर, अप्रैल 8 -- मसवासी। सरेबाजार महिलाओं से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पिता-पुत्रों सहित एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला चौकी क्षेत्र के गांव बिजारखाता का है। सोमवार की सुबह मामूली कहासुनी के बाद पिता-पुत्रों ने मिलकर दो महिलाओं की सरेबाजार जमकर पिटाई कर दी थी। किसी ने घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया था। विवाद का मुख्य कारण मुख्य मार्ग पर फलों का ठेला लगाना बताया जा रहा है। मारपीट में गर्भवती महिला को गंभीर चोटें आईं हैं। आरोप है कि लाठी-डंडों और लात-घूंसों से महिलाओं को पीटा गया था। उधर, मामले की जानकारी पर चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि शहनाज पुत्री मुख्त्यार निवासी ग्राम बिजारखाता की ओर से आजम, जुनैद पुत्रगण फजले अहम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.