सरेबाजार नकाबपोश युवकों का दो लोगों पर हमला, मारपीट कर भागे
झांसी, मई 29 -- झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में सरेबाजार चार से पांच नकाबपोश युवकों के अचानक दो लोगों पर हमला करने से अफरातफरी मच गई। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें मुंह बांधे कुछ लोग दो युवकों को पीटते नजर आ रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। यह वीडियो सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित कोयला वाली गली का बताया जा रहा है। 30 सेकेंड के इस वीडियो में देर शाम मुंह बांधकर चार से पांच युवक अचानक आते हैं और दो युवकों को पीटना शुरू कर देते हैं। हमला इतना अचानक था कि आसपास मौजूद लोग भी सहम गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.