रिषिकेष, जून 11 -- आवास विकास क्षेत्र में होटल संचालक महिला और उनके स्टाफ के साथ दिल्ली से आए पर्यटकों की ओर से अभद्रता और मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पर्यटकों में शामिल एक व्यक्ति ने खुद को कमिश्नर बताकर होटल बंद कराने की धमकी दी, जबकि एक महिला ने बीच सड़क पर चप्पल से मारपीट की। पुलिस ने एक नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हैरानी की बात यह है कि इस प्रकरण में डेढ़ माह बाद कार्रवाई हुई है। कोतवाली पुलिस के अनुसार, घटना एक मई की है। होटल संचालक महिला ने तहरीर में बताया कि उन्हें कुछ लोगों ने फोन कर कमरे बुक कराने की इच्छा जताई थी। होटल में कमरे उपलब्ध नहीं होने पर उन्हें वीरभद्र रोड स्थित एक होम स्टे में ठहरने की व्यवस्था की जानकारी दी गई। इस पर 15 हजार रुपये में बुकिंग तय हुई, जिसमें स...