गुमला, फरवरी 20 -- गुमला, संवाददाता। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पुनर्वास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आत्मसमर्पित उग्रवादियों को पुनर्वास नीति के तहत दिए जाने वाले लाभों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान आवास व्यवस्था, बीमा सुविधा,अब तक अप्राप्त लाभों के वितरण तथा रोजगार उपलब्ध कराने जैसे बिंदुओं पर चर्चा हुई। समिति ने कुल आठ लाभार्थियों से संबंधित मामलों पर विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक निर्णय लिए, ताकि पुनर्वास से जुड़ी सभी सुविधाएं समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जा सकें। मौके पर डीसी ने निर्देश दिया कि पुनर्वास नीति का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए पात्र लाभार्थियों को सभी निर्धारित सुविधाएं शीघ्र प्रदान की जाएं। बैठक में डीएसपी गुमला वीरेंद्र टोप्पो, जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.