बक्सर, मार्च 26 -- युवा के लिए ------ फोटो संख्या- 13, कैप्सन- गुरुवार को सरेंजा विद्यालय में बने नए कमरों का उद्घाटन करते एल एंड टी के अधिकारी। चौसा, एक संवाददाता। प्रखंड के सरेंजा गांव में स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय में एल एंड टी द्वारा बनाए गए नये भवन का गुरुवार को उद्घाटन किया गया। उद्घाटन एल एंड टी के आरसीएम विजय कुमार और एचआर हेड जयंत कुमार ने किया। बताया गया कि स्कूल में कमरों के अभाव को देखते हुए पावर प्लांट का निर्माण करने वाली कंसट्रक्शन कंपनी एल एंड टी द्वारा यहां तीन क्लास रुम का निर्माण किया गया है। गुरुवार को इसका उद्घाटन कर बच्चों की पढ़ाई के लिए सौंप दिया गया। इस अवसर पर अशोक सिंह, उपेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, संतोष चौधरी, सर्वानंद प्रसाद और स्कूल के प्रधानाध्यापक अरविंद सिंह उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...