बक्सर, मई 18 -- पेज चार के लिए ---- ------ छानबीन आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख जाम किया परिजनों और ग्रामीणों ने जताई थी हत्या की आशंका फोटो संख्या- 06, कैप्सन-सोमवार को सरेंजा में किशोर की मौत के बाद सड़क जाम करते ग्रामीण। चौसा, एक संवाददाता। राजपुर थाना क्षेत्र के सरेंजा गांव में स्थित अनाज गोदाम से सोमवार को एक 11-12 वर्षीय किशोर का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना का विवरण घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इससे बक्सर-कोचस स्टेट हाइवे पर यातायात का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया। घटना और सड़क जाम की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में पुलिसबल ने मौके पर पहुंच लोगों को समझाने का प्रयास किया। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, प्रखंड के सरेंजा गांव के रहने...