सरूरपुर सीएचसी पर पहुंचकर मरीजों का जाना हाल
बागपत, अगस्त 24 -- बागपत। प्रदेश सरकार के संसदीय एवं औद्योगिक विकास विभाग राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी जसवंत सिंह सैनी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर कलां का निरीक्षण कर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय उपकरणों, चिकित्सकों की उपस्थिति और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने और मरीजों को समय से उपचार और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान बागपत विधायक योगेश धामा भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों से संवाद भी किया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: यमुना-हिंडन और बारिश से बर्बाद हुई फसलों का करें सर्वे : जसवंत इस दौरान सीएमओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.