मेरठ, मार्च 16 -- थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव गोटका में आपसी विवाद के बाद हुई मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरूरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोटका निवासी पीड़ित रवि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार देर शाम उसका भाई काम से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और अपने भाई को घर ले आया। आरोप है कि थोड़ी देर बाद आरोपी पक्ष के लोग धारदार हथियार लेकर उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई, जिसमें रवि, उसके पिता नरेन्द्र और भाई सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने आई महिलाओं के साथ भी हाथाप...