बिजनौर, फरवरी 23 -- थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो माह के मासूम कृष्णा की झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव पाचंली बुजुर्ग निवासी साजन का दो माह का पुत्र कृष्णा घर के कमरे में बिस्तर पर सो रहा था। उसकी मां पास ही घेर में दूध निकालने गई हुई थी। घर में अंधेरा होने पर तीन साल के बच्चे ने रोशनी के लिए मोमबत्ती जला दी। कुछ ही देर में मोमबत्ती गिर गई और बिस्तर में आग लग गई। आग तेजी से फैल गई और उसी बिस्तर पर सो रहा मासूम लपटों की चपेट में आ गया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई, लेकिन तब तक मासूम बुरी तरह झुलस चुका था। काफी प्रयासों के बावजूद उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.