सरिसाकुंडी में निःशुल्क 'ज्ञानदीप कोचिंग सेंटर' शुरू, 36 विद्यार्थियों का नामांकन
धनबाद, मई 21 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। सेल टासरा प्रोजेक्ट से प्रभावित गांव सरिसाकुंडी में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कल्याणेश्वरी टासरा माइनिंग प्रोजेक्ट लिमिटेड - केटीएमपीएल ने गुरुवार को सरिसाकुंडी महलीटोला में निःशुल्क 'ज्ञानदीप कोचिंग सेंटर' का शुभारंभ किया। उद्घाटन टासरा प्रोजेक्ट के प्रभारी महाप्रबंधक शिवराम बनर्जी ने किया। उन्होंने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नियमित अध्ययन से स्कूलों में उपस्थिति बढ़ेगी और कक्षा आठ के बाद होने वाले ड्रॉपआउट में कमी आएगी।केटीएमपीएल के सीएसआर अधिकारी अमितेश चंद्र ने बताया कि प्रभावित गांवों के छात्र-छात्राएं आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं, क्योंकि घरों में शैक्षणिक माहौल नहीं मिल पाता। यह भी पढ़ें- टासरा के प्रभावितों के बच्चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.