सहारनपुर, फरवरी 18 -- कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में एक युवक पर सरियों से हमला कर दिया गया। इसके पश्चात आरोपियों ने युवक को छत से फेंक दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के परिजनों ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। फतेहपुर जट निवासी विपिन कुमार ने बताया कि नौ फरवरी को फास्ट फूड की दुकान पर काम कर रहा था। इस दौरान उनके पड़ोसी ने फोन पर सूचना देकर बताया कि घर में कुछ लोग घुस आए है। सूचना मिलने पर विपिन घर पहुंचा तो देखा कि घर की छत पर कुछ लोग खड़े थे। विपिन ने घर की छत पर चढ़ने का कारण पूछा तो आरोपियों ने ईंट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए, जिससे विपिन के पड़ोसी को सिर में ईंट लग गई। विपिन का भाई श्रवण कुमार सीढ़ी लगातार छत पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसको सरियों से पीटकर घायल कर दिया और छत से नीचे फेंक दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.