बदायूं, जून 6 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव अकोली में कहासुनी के बाद एक युवक पर लोहे की सरिया से हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है। हमले में युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव अकोली निवासी अतुल शर्मा पुत्र महेश शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के कुछ लोग उसकी बुराई कर रहे थे। जब उसने इसका कारण पूछा तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही चाचा-भतीजे ने उस पर लोहे की सरिया से हमला कर दिया। हमले में अतुल शर्मा के सिर में चोट आई। यह भी पढ़ें- रंजिशन युवक को पीटा, नामजद तहरीर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाकर उसका मेडिकल कराया। क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार प...