फरीदाबाद, जनवरी 24 -- पलवल, संवाददाता। हथीन थाना अंतर्गत सरियों से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम को सरिये लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्रॉली समेत पलट गया। इस दौरान उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान मोमिन और नासिर के रूप में हुई है। हादसे के बाद लोगों ने दबे लोगों को निकालने का भी प्रयास किया। सरिये सड़क पर गिरने की वजह से बाईपास पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था और मोड़ पर ड्राइवर का संतुलन बिगड़ने से वह ट्रैक्टर पर नियंत्रण नहीं बना पाया। इस वजह से यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलने पर हथीन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने बताया कि यदि कोई शिकायत मि...