बलरामपुर, मार्च 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। लोहे की सरिया से युवक की पिटाई से सिर में गंभीर चोट लग गई। अपर एवं सत्र न्यायाधीश एससी-एसटीसुमित प्रेमी के आदेश पर पचपेड़वा थाने की पुलिस ने तीन पर एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम जुड़ीकुईयां निवासी सरफराज, आसमा खातून व इमरान खान को शामिल किया गया है। पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर थुम्हवा हाल पता जूड़ीकुईयां निवासी रामप्रसाद ने न्यायालय में वाद दायर किया। बताया कि 23 मार्च 2025 को सुबह करीब 10.30 बजे बेटे गुड्डू गौतम के साथ दुकान में मोबाइल बनाने व हेयर कटिंग का कार्य कर रहे थे। तभी विपक्षी सरफराज, उनकी मां आसमा व एक सहयोगी इमरान खान दुकान पर आए। सीमेंट गिराने को कहा। मना करने पर लोहे की राड से पिटाई की। मुझे व बेटे गुड्डू को गंभीर चोट लगी। आसपास के लोगों ने जान बचाई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.