संवाददाता, अप्रैल 23 -- मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के गांव भैसली जमालपुर में बुधवार शाम एक घर के भीतर ही रिश्तों के कत्ल की दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवती ने अपनी मां और छोटे भाई की लोहे के सरिये से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। शोर शराबा सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, दोनों की सांसें थम चुकी थीं। वारदात के बाद युवती खून से सना सरिया लेकर गांव की गलियों में दौड़ पड़ी, जिससे दहशत फैल गई। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया है।युवती ने मां-भाई की सरिए से हत्या की युवती मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है। गांव निवासी मदन सिंह की मौत के बाद उनका परिवार खेती-किसानी कर गुजर-बसर कर रहा था। बुधवार शाम बड़ा बेटा राजीव अपनी दो बहनों के साथ गेहूं काटने खेत पर गया था। घर पर मां मुन्नी देवी (60) और छोटा भाई अर...