बस्ती, मार्च 29 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। हर्रैया थानाक्षेत्र के बिहरा-दुबौलिया मार्ग पर रविवार की सुबह सरिया लाद कर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली रविवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे चालक दब गया। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकला। सूचना पर एम्बुलेंस, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से चालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसा रविवार सुबह करीब 9:15 बजे हुआ। हर्रैया थानाक्षेत्र के बिहरा-दुबौलिया मार्ग पर रौताईनपुर गांव के पास सरिया लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर सड़क के किनारे गड्ढे में चला गया। इसके चलते चालक फंस गया। अच्छी बात रही की एक जंगली पेड़ ने सरिया के लोड को रोक लिया। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और काफी मशक्कत के बाद दबे च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.