फतेहपुर, मार्च 15 -- असोथर। गाजीपुर-असोथर मार्ग पर थाना क्षेत्र के बेसडी गांव के मोड़ के पास रविवार को सरिया लादकर जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। हादसे में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। असोथर थाना क्षेत्र के बुधरामऊ गांव निवासी अवधेश कुशवाह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सरिया लादकर असोथर से गाजीपुर मार्ग होते हुए अपने गांव लौट रहे थे। ट्रैक्टर पर गांव के ही कई लोग सवार थे। जैसे ही वाहन असोथर-गाजीपुर मार्ग पर बेसडीं मोड़ के आगे पहुंचा, अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से उतरकर खंती में पलट गई। घटना में सुरेन्द्र चौरसिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामसहाय , ट्रैक्टर चालक अवधेश कुमार तथा मृतक के भाई राजेंद्र चौरसिया गंभीर घायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.