गिरडीह, मार्च 11 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी पुलिस ने अवैध सामान की तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो ट्रकों को जब्त कर उनके चालकों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दी है। उन्होंने बताया कि 8 मार्च की रात डुमरी थाना को सूचना मिली थी कि दो ट्रकों के माध्यम से अवैध सामान की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कुलगो टोल प्लाजा के पास जांच अभियान चलाया और टीएमटी बार सरिया लदे दो ट्रकों को रोककर जांच की। जांच के दौरान ट्रकों पर लदे सरिया से संबंधित दस्तावेजों की जांच जीएसटी विभाग से कराई गई। जांच में पाया गया कि प्रस्तुत कागजात का जीएसटी न 15 दिसंबर 2025 से निलंबित है। दोनों ट्रकों में लदा टीएमटी सरिया फर्जी कागजात के आधार पर टैक्स चोरी कर परिवहन किया जा रहा था। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.