गोरखपुर, अप्रैल 16 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। डीसीएम पर लदा 12.50 टन सरिया लेकर फरार चालक को पुलिस ने गुरुवार को सेक्टर 26 से पकड़ लिया। गीडा थाना क्षेत्र के देईपार निवासी अशोक कुमार पांडेय गीडा सेक्टर 13 स्थित न्यू मेट्रो ट्रांसपोर्ट सर्विस में कमीशन पर कार्य करते हैं। गीडा स्थित गैलेंट इस्पात से डीसीएम पर 12.50 टन सरिया लोड कराकर सूरज ट्रेडिंग कंपनी ढ़केरवा लखीमपुर भेजे, लेकिन पहुंचा नहीं। बाद में डीसीएम चालक प्रमोद कुमार निवासी अजीजपूरा रोजा शाहजहांपुर के खिलाफ केस दर्ज कराएं। थानाध्यक्ष महेश चौबे ने बताया कि गुरुवार को आरोपित डीसीएम चालक प्रमोद कुमार को भीटी रावत सेक्टर 26 से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के पास से 11.775 टन सरिया बरामद किया गया है। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...