गिरडीह, मई 19 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया प्रखंड के गड़या गांव में सोमवार दोपहर जंगली हाथियों के झुंड ने एक युवक को कुचलकर मार डाला। मृतक की पहचान 30 वर्षीय कौसर अंसारी, पिता स्व. शहजाद अंसारी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, कौसर अंसारी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार को वह घरेलू काम के लिए बांस काटने घर से 50 मीटर दूर गया था। इसी दौरान हाथियों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया और कुचलकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है。...