गिरडीह, मई 10 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया वन क्षेत्र के सबलपुर पंचायत स्थित निमाटांड और फकीरापहरी में जंगली हाथियों का आतंक लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार-शनिवार की देर रात हाथियों के झुंड ने किसानों की फसलों, ग्रीन हाउस और खेतों को भारी नुकसान पहुंचाया। वहीं शनिवार सुबह शौच के लिए निकले एक ग्रामीण पर हाथियों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लगातार हो रही घटनाओं से इलाके में दहशत है।

हाथियों का हमला सूंड से उठाकर पटका, हाथ-पैर टूटे: निमाटांड निवासी 50 वर्षीय रामेश्वर महतो शनिवार सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान हाथियों के झुंड ने उन्हें चपेट में ले लिया। ग्रामीणों के मुताबिक हाथियों ने उन्हें सूंड से उठाकर पटक दिया। इससे उनका एक हाथ तीन जगह से टूट गया और दो अंगुलियां भी टूट गईं। किसी तरह भागकर उन्होंने ...