सरिया में व्यवसायी से 11 लाख के जेवरात व 50 हजार नगदी की लूट
गिरडीह, जून 13 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया में शुक्रवार रात अपराधियों ने एक ज्वेलर्स व्यवसायी को निशाना बनाते हुए 50 हजार नगदी के अलावा उनके पास से करीब 11 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, सरिया के झंडा चौक स्थित कृष्णा ज्वेलर्स के संचालक सचिन सोनी (पिता कृष्णा प्रसाद) प्रतिदिन की तरह शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी को एक थैले में लेकर वे बाइक से बड़की सरिया स्थित अपने आवास जा रहे थे। इसी दौरान काला रोड के समीप बाइक सवार दो अपराधियों ने सचिन को धक्का मारकर बाइक समेत गिरा दिया और उनके पास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.