गिरडीह, दिसम्बर 15 -- सरिया। सरिया के विवेकानन्द रोड स्थित रेल गेट संख्या 20 बी 3 टी पर बन रहे ओवरब्रिज को लेकर सरिया प्रशासन ने लगातार चार दिनों तक निर्माण में आ रहे बाधाओं को दूर करने के मकसद से कई निर्मित घरों को तोड़ दिया। इसके लिए लगातार चार दिनों तक यानी बुधवार से लेकर शनिवार तक बुलडोजर चलाया गया। हालांकि इस क्रम में कई स्थानों पर विरोध भी हुआ। अधिकतर पीड़ित पक्ष केवल मुंह से ही अपनी भड़ास निकालते देखे गए। बुलडोजर ने इसी बीच व्यवसाई दिनेश मोदी, बिनोद मंडल की दुकान को ध्वस्त किया। दिनेश मोदी एवं उसके बेटे ने भारी विरोध किया। इस पर प्रशासन के लोग उसे सड़कों पर घसीट कर हटाया। वहीं बिनोद मंडल को पूर्व में चेतावनी देकर सामान हटा लेने के लिए बोला गया। फिर उसकी दुकान को भी ध्वस्त कर दिया गया। बार बार नापी से परेशान लोगों ने जताया विरोध दो बड़े ...