गिरडीह, अप्रैल 11 -- सरिया, प्रतिनिधि। शुक्रवार की सुबह दस बजे के करीब सरिया के एक महुआ व्यवसाई प्रवीण जैन की उसके बकाएदार ग्राहकों ने पिटाई कर दी जिससे मौके पर ही वह बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों के पानी डालने के बाद उसे होश आया। घटना में शामिल तीन लोगों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर थाना को सौंप दिया है। घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार एफसीआई रोड निवासी प्रवीण जैन महुआ का कारोबार करते हैं। करीब छह माह पूर्व बिहार के जहानाबाद निवासी मीना देवी उसके दो पुत्र शशि एवं राहुल कुमार उससे महुआ की खरीदी करता था। जिसमें इनलोगों पर 35 हजार बकाया चल रहा था। ये खरीदार पटना रूट में चलने वाली रांची पटना एक्सप्रेस, गंगा दामोदर एक्सप्रेस एवं हटिया पटना ट्रेन में महुआ लादकर जहानाबाद ले जाया करते हैं जिससे बिहार में देशी शराब बनाई जाती है। महुआ बिहार में...