गिरडीह, मार्च 7 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया-बागोडीह रोड पर संत जेवियर्स स्कूल के समीप शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। मृतक की पहचान बिरनी थाना क्षेत्र के पुरानी झरखी गांव निवासी गोवर्धन विश्वकर्मा (40), पिता जीतन विश्वकर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गोवर्धन विश्वकर्मा मोटरसाइकिल से सरिया-बागोडीह रोड होते हुए सरिया जा रहे थे। इसी दौरान संत जेवियर्स स्कूल के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार मोती विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया...