सरिया में दो अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत
गिरडीह, अप्रैल 22 -- सरिया क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक ओर कुएं में गिरने से एक विवाहिता की मौत हो गई, वहीं दूसरी ओर पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक ने जहर खाकर अपनी जान गंवा दी। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पहली घटना सरिया के पेठियाटांड़ मुहल्ले की है, जहां मंगलवार देर रात 28 वर्षीय संगीता देवी, पति मोहन मंडल की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि किसी कारणवश वह घर के पास स्थित कुएं में गिर पड़ीं। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। संगीता देवी की शादी करीब चार वर्ष पूर्व हुई थी और वह अपने पीछे एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ गई हैं। घटना को लेकर इलाके में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.