गिरडीह, जनवरी 7 -- सरिया, प्रतिनिधि। रबी फसल के मद्देनज़र सरिया प्रखंड में जानवरों की खुले में चराई पर रोक लगाने को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में बीडीओ सरिया की ओर से सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक, किसान मित्र, जल सहिया एवं स्वयं सहायता समूहों को निर्देश जारी किया गया है। जारी पत्र में कहा गया है कि रबी फसल का समय चल रहा है, लेकिन लगातार यह शिकायत मिल रही है कि लोग अपने पशुओं को खुले में छोड़ दे रहे हैं, जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। इससे किसान हतोत्साहित हो रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरिया प्रखंड कृषि आधारित क्षेत्र है और यहां के किसान पहले से ही पलायन की समस्या से प्रभावित हैं। ऐसे में फसलों को नुकसान पहुंचना किसानों की परेशानी और बढ़ा देता ह...