गिरडीह, मई 31 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के राय तालाब रोड निवासी एवं भाकपा माले से जुड़े आरवाइए (इंकलाबी नौजवान सभा) नेता राहुल मंडल के पिता अशोक मंडल (60) की संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार को हुई मौत ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मृतक के पुत्र राहुल मंडल ने पिता की सुनियोजित हत्या बताते हुए सरिया थाना में शिकायत की है। उन्होंने जमीन विवाद को घटना का मुख्य कारण बताते हुए दो बड़े जमीन कारोबारियों सहित लोगों पर साजिश रचकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए गए आवेदन में राहुल मंडल ने बताया है कि 28 मई को मैं और मेरी मां उर्मिला देवी अपने मायके चेंगपुर (रामगढ़) में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में गए थे। उस समय घर में पिता अशोक मंडल एवं बड़े भाई विकास मंडल थे। शुक्रवार देर रात बड़े भाई ने सूचना दी कि पिताजी घर नहीं लौटे हैं। इसके बाद...