गिरडीह, जून 1 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ प्रशासन की लगातार कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सरिया अंचल प्रशासन एवं सरिया थाना की संयुक्त कार्रवाई के कारण बालू के अवैध परिवहन में लगे लोगों पर शिकंजा कसता जा रहा है। प्रशासन द्वारा विभिन्न मार्गों एवं घाटों पर नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत अवैध रूप से बालू ढो रहे ट्रैक्टरों को जब्त किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मई माह के दौरान सरिया क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन करते हुए 13 ट्रैक्टर पकड़े गए हैं। जब्त वाहनों के विरुद्ध खनन विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रति ट्रैक्टर लगभग 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है। इस प्रकार विभाग द्वारा करीब 6 लाख रुपये से अधिक की राजस्व वसूली की प्रक्रिया चल रही है। ...