हापुड़, जनवरी 7 -- क्षेत्र के गांव दौताई निवासी व्यक्ति ने एक युवक पर सरिया मिल का मैनेजर बनकर सरिया बेचने के नाम पर नौ लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी मुशर्रफ ने बताया कि वे अपने बेटे के साथ मिलकर सरिये बेचने की दुकान करते हैं। इसके लिए उसको एक युवक मिला जिसने खुद को मुजफ्फरनगर स्थित सरिया मिल का मैनेजर बताते हुए सरिया खरीदने के लिए उनसे कंपनी के नाम खाते में रुपये जमा कराने के लिए कहा। पीड़ित उसकी बातों में आ गया और करीब नौ लाख रुपये से अधिक की रकम को जमा कर दिया गया। पीड़ित ने बताया उसने जब सरिया नहीं आया तो मौके पर पहुंचकर उस कंपनी के मैनेजर के बारे में जानकारी की। वहां उसको जानकारी मिली कि संबंधित व्यक्ति के ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.