गिरडीह, मई 29 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया में रेल फाटक संख्या 20 बी 3 टी से गुजरने वाली रांची दुमका मार्ग की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिससे आम लोगों का जीवन दिन-ब-दिन कठिन होता जा रहा है। यहां न तो ट्रैफिक नियमों का पालन होता है, न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं और सबसे बड़ी बात-प्रशासन की मौजूदगी लगभग नदारद दिखती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से गुजरना किसी युद्धभूमि से गुजरने जैसा है। दोनों ओर से आती गाड़ियों के तेज हॉर्न, अफरा-तफरी और अव्यवस्था का ऐसा माहौल बन जाता है कि लोगों को लगता है जैसे वे 'वाहनों के जंग' के मैदान में फंस गए हों。

फाटक खुलते ही मचती है भगदड़ जैसी स्थिति: जैसे ही रेलवे फाटक खुलता है, वाहनों की होड़ लग जाती है। दोपहिया, ऑटो, चारपहिया और भारी वाहन एक साथ आगे निकलने की कोशिश करते हैं। कोई...