गिरडीह, अप्रैल 22 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली की लचर व्यवस्था के खिलाफ मंगलवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। विद्युत संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में लोग पावर हाउस पहुंचे और बिजली समस्या को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समाधान की मांग उठाई। पावर हाउस पहुंचने पर लोगों को जानकारी मिली कि यहां मात्र 07 मेगावाट बिजली की ही आपूर्ति की जा रही है, जो पूरे क्षेत्र के लिए पर्याप्त नहीं है। इसी वजह से बार-बार बिजली बाधित हो रही है और उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।प्रदर्शन यह भी पढ़ें- रातभर बिजली कटौती से फूटा जनाक्रोश, अभियंता का पुतला फूंका के दौरान समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में जो नए तार लगाए जा रहे हैं,...