गिरडीह, जनवरी 14 -- सरिया, प्रतिनिधि। मंगलवार को सरिया धनवार मुख्य मार्ग पर निमाटांड़ चौक के समीप सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया। जानकारी के अनुसार, घायलों में एक युवक बिरनी प्रखंड के सिमराढ़ाब गांव का निवासी बताया जा रहा है, जबकि दूसरा युवक धनबाद जिले का रहनेवाला है। हालांकि दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। वहीं, सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.