भदोही, मार्च 1 -- भदोही, संवाददाता। निर्माणाधीन मकान के सामने रखे सरिया चोरी के मामले में दुर्गागंज पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर ली है। चोरी हुआ एक कुंतल सरिया भी बरामद हो गया। एसपी की माने तो दुर्गागंज थाने में सुमित कुमार शुक्ल निवासी ग्राम गड़ौरा बीस फरवरी की रात में सरिया चोरी का मामला दर्ज कराए थे। पीड़ित की तहरीर से मामला संज्ञान में आते ही पुलिस टीम की सख्ती बढ़ गई थी। अपराध नियंत्रण को चल रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर चारों अभियुक्तों को गड़ौरा मोड़ तिराहे से गिरफ्तार कर ली। इसके बाद पंजीकृत अभियोग से संबंधित एक कुंतल सरिया भी बरामद हो गया। चारों के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक रवींद्र प्रसाद, सूरजबली वर्मा, अशोक कुमार, मुलायम सिंह, ...