बलिया, मई 27 -- बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के देवकी छपरा गांव में एक मकान के पास रखी सरिया की चोरी करते समय ग्रामीणों ने एक युवक और दो किशोरों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद लोगों ने तीनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया। देवकी छपरा निवासी देवेंद्र कुमार मिश्र ने पुलिस को बताया है कि रात करीब नौ बजे रानीगंज बाजार में स्थित मकान से करीब पांच मीटर पश्चिम रानीगंज निवासी रितिक शाह के साथ दो किशोर मौजूद थे। एक व्यक्ति की सूचना पर जब हम लोग मौके पर पहुंचे तो तीनों सरिया चुराकर कुछ दूरी पर एक जगह रखे हुए थे। तीनों को आसपास के लोगों की मदद से पकड़ लिया गया और मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस तीनों को साथ लेकर चली गयी। इस मामले में पुलिस सभी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्त...