गिरडीह, दिसम्बर 25 -- सरिया। सरिया गर्ल्स हाईस्कूल में बुधवार को एक विशेष अभिभावक एवं शिक्षक की बैठक की गई। बैठक का उद्देश्य छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, उपस्थिति तथा स्कूल में उपलब्ध शैक्षणिक वातावरण पर अभिभावकों से सीधा संवाद स्थापित करना था। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मुकेश यादव ने की जबकि मौके पर स्कूल के अध्यक्ष बिनोद ठाकुर एवं विशेष अतिथि विधायक प्रतिनिधि बबलू मंडल व राजकिशोर पांडेय, मनीष मंडल रहे। इस दौरान शिक्षकों ने छात्राओं के पठन-पाठन, परीक्षा परिणाम, नियमित उपस्थिति एवं अनुशासन से जुड़ी जानकारी अभिभावकों को दी। साथ ही छात्राओं की कमजोरियों और सुधार के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों से अपील की कि वे घर पर भी छात्राओं की पढ़ाई पर ध्यान दें, नियमित रूप से स्कूल भेजें। उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.